{"_id":"5e41a2c38ebc3ee607611595","slug":"250-box-beer-theft-from-shop-hardoi-news-knp543822120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 250 पेटी बीयर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से 250 पेटी बीयर चोरी
विज्ञापन
बीयर की दुकान में लगा क्षतिग्रस्त सीसीटीवी कैमरा। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में सिनेमा चौराहा पुलिस बूथ से चंद कदम दूर बीयर की दुकान से रविवार रात चोरों ने 250 पेटी बीयर चुरा ली। सोमवार को दुकान खोलने पहुंचे सेल्समेन को ताले टूटे मिले। एएसपी पूूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब होने की बात कही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनियानी पुरवा निवासी मुकेश पुत्र कृष्ण कुमार की शहर में सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बीयर की दुकान है। वह सेल्समैन जयराम के साथ दुकान पर बैठता है। मुकेश ने बताया कि सोमवार सुबह सेल्समैन जयराम दुकान खोलने पहुंचा तो उसे ताले टूटे मिले। दुकान में बीयर की पेटियां गायब थीं। जयराम ने चोरी की सूचना मुकेश को दी।
मुकेश ने बताया कि चोर लगभग चार लाख की पेटियां चुरा ले गए हैं। उसने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित से सूचना मिलने के बाद एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर जांच की। वहीं फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने जांच में पहले से हीं सीसीटीवी कैमरा खराब होने का दावा किया है। कोतवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।