{"_id":"6acd33b5ce414f5bf9047ef3","slug":"24000-candidates-will-take-the-preliminary-eligibility-test-at-nine-centers-hardoi-news-c-213-1-hra1021-158298-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नौ केंद्रों पर 24 हजार अभ्यर्थी देंगे प्रारंभिक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नौ केंद्रों पर 24 हजार अभ्यर्थी देंगे प्रारंभिक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
- 25, 30 अक्तूबर व एक नवंबर को तीन चरणों में होगी परीक्षा, तैयारियां पूरी
- प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार परीक्षा के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 24 हजार आवेदक परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की सहूलियत और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए परीक्षा का आयोजन तीन अलग-अलग तिथियों 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को किया जाएगा।
परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए परीक्षा को तीन तिथियों में विभाजित किया गया है। हर दिन निर्धारित पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों और बायोमीट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।
जिले में परीक्षा के लिए नौ विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सीएसएन पीजी कॉलेज, आर्य कन्या महाविद्यालय, आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरआर इंटर कॉलेज, श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज और सेट जेवियर्स पब्लिक स्कूल शामिल है। प्रत्येक पाली में 4032 आवेदक परीक्षा देंगे। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर और बायोमीट्रिक थंब इंप्रेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
शासन के निर्देशानुसार परीक्षा की तैयारी चल रही है। इस संबंध में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी किए गए है। परीक्षा शुचितापूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक