फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   24 lakh disturbances in MNREGA works

मनरेगा के कार्यों में 24 लाख की गड़बड़ी

Tue, 01 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
24 lakh disturbances in MNREGA works
हरपालपुर। ब्लॉक की सिरसा ग्राम पंचायत में पांच वर्ष में कराए गए कार्यों में करीब 24 लाख रुपये की गड़बड़ी उजागर हुई है। तकनीकी जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीसी मनरेगा ने जेई और प्रधान समेत छह कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

राजीव यादव सिरसा ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में भी वही जीते थे। गांव के उमेश कुमार सिंह संतोष मिश्रा आदि पांच वर्ष के विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाकर प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस पर डीएम अविनाश कुमार ने सहायक अभियंता डीआरडीए राजेश सिंह व उपायुक्त स्वत: रोजगार विपिन कुमार चौधरी की टीम बनाकर तकनीकी कराई। मनरेगा के कार्यों में करीब 24 लाख की गड़बड़ी पकड़ी गई। एक ही तालाब का नाम बदलकर चार बार खुदाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह चंद्रौल ने तत्कालीन अवर अभियंता दीपक राजपूत, तकनीकी सहायक मंजुल अग्निहोत्री, तत्कालीन पंचायत सचिव मीना वर्मा, मनोहर लाल, सुशील सिंह सोमवंशी और ग्राम पंचायत सचिव गरिमा कुशवाहा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

इसमें सुशील सिंह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष वर्मा ने बताया कि सभी ब्लॉक कर्मियों और ग्राम प्रधान राजीव यादव को नोटिस रिसीव करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed