{"_id":"68cc45aea08129929003a785","slug":"230-quintals-of-fireworks-found-stored-on-a-license-of-90-kg-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137625-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 90 किलो के लाइसेंस पर भंडारित मिली 2.30 क्विंटल आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 90 किलो के लाइसेंस पर भंडारित मिली 2.30 क्विंटल आतिशबाजी
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में आतिशबाजी का अवैध भंडारण किए जाने की सूचना परज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापा डाल दिया। इस दौरान पता चला कि लाइसेंस में दर्ज सीमा से कहीं अधिक की आतिशबाजी भंडारण की गई है। इसके अलावा आतिशबाजी बनाने का सामान भी बड़े पैमाने पर बरामद हुआ है। आतिशबाजी और आतिशबाजी बनाए जाने की सामग्री जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया ने बृहस्पतिवार को नेवादा निवासी मुंशी अली के घर पर छापा डाला। इस दौरान पता चला कि उसके पास आतिशबाजी भंडारण करने और बेचने का लाइसेंस है। लाइसेंस में गांव के बाहर दुकान होने का जिक्र था, लेकिन मौके पर दुकान नहीं मिली। मुंशी अली के मकान के बगल में उसके बेटे यूनुस का मकान है।
यहां आतिशबाजी का भंडारण मिला। 90 किलो आतिशबाजी भंडारण की सीमा लाइसेंस में थी, लेकिन मौके पर दो क्विंटल 30 किलो आतिशबाजी मिली। इसके अलावा यहां आतिशबाजी बनाए जाने का सामान भी मिला, जबकि आतिशबाजी बनाए जाने का लाइसेंस मुंशी या उसके बेटे यूनुस के पास नहीं है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि आतिशबाजी कब्जे में ले ली गई है। अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर मिली आतिशबाजी बनाने की सामगी
यूनुस के मकान से बडे पैमाने पर आतिशबाजी बनाने की सामग्री भी मिली। महताब बनाने के लिए 9800 ग्राम खोखा, अनार बनारे के लिए मिट्टी, पटाखा बनाने के लिए 3100 ग्राम सुतली, 1300 ग्राम धागा, 500 ग्राम एलमुनियम की छीलन आदि सामग्री मिली है।