{"_id":"63d5580f90491d4ddf4d13bd","slug":"23-thousand-did-not-get-dose-in-eight-days-then-the-vaccine-will-be-wasted-hardoi-news-knp740952322-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आठ दिन में नहीं लगवाई 23 हजार ने खुराक, तो वैक्सीन हो जाएंगी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आठ दिन में नहीं लगवाई 23 हजार ने खुराक, तो वैक्सीन हो जाएंगी बर्बाद
विज्ञापन
फोटो-10- कोविड टीका करण काउंटर पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना का टीका लगवाने में न तो लोग रुचि दिखा रहे हैं और न ही विभाग गंभीर नजर आ रहा है। विभाग के पास करीब आठ दिन शेष है और 23 हजार से अधिक खुराक बाकी है। जो नौ फरवरी तक नहीं लगाईं गईं तो बर्बाद हो जाएंगी।
जिले को 24,500 खुराक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन मिलीं थीं। 19 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में महज 2,120 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। साफ है लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे और विभाग भी इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि स्टॉक में कुल 22,380 खुराक उपलब्ध है। इसमें 22,210 खुराक कोविशील्ड और 260 कोवैक्सीन है। इस वैक्सीन की वैधता अवधि नौ फरवरी 2023 है। इसके बाद यह खराब हो जाएगी। वैक्सीन खराब न होने पाए, इसके लिए लोगों को जागरुक कर वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
नौ दिनों में सिर्फ दो दिन ही लोगों ने कराया टीकाकरण
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की इतनी कम संख्या में आना बड़ी ही चिंता का विषय है। बताया कि नौ दिनों से कैंप लग रहे हैं। इसमें सिर्फ दो दिन ही लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। अब तक जिले में प्रथम खुराक 33,94,590, द्वितीय खुराक 32,82,024 और सतर्कता खुराक 8,88,894 लोगों ने लगवाई है।
डिप्टी सीएमओ ने कहा कि वह लोगों से अपील करते हैं कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। वे निकट के केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवाएं।