{"_id":"5ec936f48ebc3e77cf678dea","slug":"228-workers-from-delhi-from-two-trains-hardoi-news-knp561626279","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों से दिल्ली से आए 225 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनों से दिल्ली से आए 225 श्रमिक
विज्ञापन
फोटो-27- स्टेशन गेट पर श्रमिक की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
पंजाब के साथ ही दिल्ली से भी श्रमिकों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को दो ट्रेनों से 228 श्रमिक जनपद पहुंचे। उन्हें जांच के बाद रवाना कर दिया गया।
शनिवार तड़के 3.50 बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही स्पेशल ट्रेन हरदोई पहुंची। इससे जनपद के 37 श्रमिकों को उतारा गया।
इसके बाद सुबह 7.45 बजे दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिल्ली से यहां पहुंची। ट्रेन में जिला समेत आसपास के जनपदों के 191 श्रमिक थे।
इन्हें रेलवे के अधिकारियों की देखरेख में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बाहर निकाला गया। स्टेशन के दोनों गेटों पर मौजूद स्वास्थ्य टीमों ने श्रमिकों की जांच की। जांच के दौरान कोई भी श्रमिक संदिग्ध नहीं मिला।
एडीएम संजय कुमार सिंह की देखरेख में फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर, लखीमपुर व उन्नाव के 37 श्रमिकों को तीन बसों से उनके जनपद भेजा गया। जबकि अन्य श्रमिकों को संबंधित तहसील रवाना कर दिया गया।