फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   220 lost mobile

Hardoi News: 40 लाख रुपये के खोए हुए 220 मोबाइल मिले, मालिकों को सौंपे

Tue, 06 Oct 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
220 lost mobile
हरदोई। सर्विलांस सेल के जरिए पुलिस ने पिछले तीन माह में खोए 220 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में इनके मालिकों को सौंप दिए गए। इन मोबाइलों की कीमत लगभग चालीस लाख रुपये है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने खोए हुए मोबाइल फोन इनके मालिकों को सौंपे, तो चेहरे पर मुस्कान तैर गई। दरअसल खोए मोबाइल की सूचना सर्विलांस सेल को दी जाती है। इसके बाद सर्विलांस सेल की टीम इन मोबाइल फोनों की तलाश करती है। हाइटेक तकनीक का इस्तेमाल कर ज्यादातर मोबाइल खोज लिए जाते हैं। मोबाइल वितरण के दौरान साइबर सेल के निरीक्षक वहीद अहमद, सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार, राज कुमार वर्मा, सिपाही ओमवीर सिं, नितिन कुमार गुप्ता और यादवेंद्र सिंह की सराहना भी मोबाइल पाने वाले लोगों ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed