फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   220 liter liquor recovered, eight arrested

220 लीटर शराब बरामद, आठ दबोचे

Sat, 24 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
220 liter liquor recovered, eight arrested
फोटो-14- पुलिस हिरासत में आरोपी व बरामद शराब एवं अन्य सामान। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला/बेनीगंज। पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने शनिवार को बेनीगंज के ग्राम नटपुरवा व अतरौली के ग्राम जगसरा में छापा डाला। टीम ने कुल 220 लीटर कच्ची शराब बरामद की और आठ लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही बरामद किए गए आठ सौ किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा व आबकारी निरीक्षक दिलीप कुमार वर्मा की अगुआई में पुलिस टीम ने बेनीगंज के ग्राम नटपुरवा में छापा मारा। मौके पर छह शराब की भट्टी व चार गैस सिलिंडर कब्जे में लिए। टीम ने कारोबार में लिप्त गांव निवासी गुड्डू पुत्र इदरीश, कमल पुत्र वियाजम, अमित पुत्र हरिपाल, जलीश पुत्र अशोक, सर्वेश पुत्र बंशी व मोटर पुत्र राम स्वरूप को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस व आबकारी टीम ने अतरौली के ग्राम जगसरा में छापा डाला और 20 लीटर शराब कब्जे में ली। 40 किलोग्राम लहन नष्ट कराने के साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सरनाम पुत्र महिपाल व श्याम कली पत्नी वीरबहादुर बताया। आबकारी निरीक्षक दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज करा आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed