फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   22 bighas of crops belonging to five farmers were burnt in stubble fire.

Hardoi News: पराली की आग से पांच किसानों की 22 बीघा फसल जली

Mon, 10 Nov 2025 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
22 bighas of crops belonging to five farmers were burnt in stubble fire.
फोटो-08- आग से जली गन्ने की फसल। संवाद
बेहटा गोकुल। धान के एक खेत में पराली जलाया जाना पांच किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। पराली की आग ने गन्ने की फसल को अपनी जद में ले लिया। 22 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने पराली जलाने वाले शख्स पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल निवासी अरुण कुमार खेती करते हैं। अरुण ने थाने में तहरीर दी। बताया कि रविवार दोपहर धान की पराली जलाने के लिए गांव निवासी एक किसान ने खेत में आग लगा दी। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं के दौरान आग आसपास के खेतों में पहुंच गई। इसमें पांच किसानों की 22 बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन

गांव निवासी सगे भाई अरुण और राजेश की आठ बीघा, महेश मिश्रा की आठ बीघा, राजकुमार की तीन बीघा, बाबूराम की दो बीघा और दिनेश की एक बीघा गन्ने की फसल जल गई। थानाध्यक्ष धर्मेद्र गिरी ने बताया कि मामला राजस्व विभाग से जुड़ा हुआ है। राजस्व विभाग के अधिकारियों से बात करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed