फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   एसपीजी ने डाला डेरा, हेलीकॉप्टर से लिया शहर का जायजा

एसपीजी ने डाला डेरा, हेलीकॉप्टर से लिया शहर का जायजा

Thu, 25 Apr 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
एसपीजी ने डाला डेरा, हेलीकॉप्टर से लिया शहर का जायजा
27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीएसएन डिग्री कालेज के मैदान में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से आए एसपीजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसपीजी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं पर जनपद के डीएम और एसपी से भी चर्चा की।

हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को हरदोई आ रहे हैं।

पुलिस लाइन मैदान में बने हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर आने से पहले और बाद में एयरफोर्स का एक-एक हेलीकॉप्टर भी हेलीपैड पर उतरेंगे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तीनों हेलीपैड तैयार कर लिए गए हैं। पुलिस लाइन से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सीएसएन कालेज के मैदान में पहुंचेंगे।

गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से आए एसपीजी के उच्चाधिकारियों ने पहले तो हेलीकॉप्टर से ही पूरा जायजा लिया और उसके बाद पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो घंटे बाद हेलीकॉप्टर वापस चला गया, जबकि एसपीजी के कुछ अधिकारियों ने शहर में ही डेरा डाल दिया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के बाद जेल रोड से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन तिराहा से लखनऊ रोड की ओर रवाना होंगे।

सोल्जर बोर्ड चौराहा, सिनेमा चौराहा, लखनऊ चुंगी होते हुए सीएसएन कालेज के मैदान में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आवागमन के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से उक्त मार्गों पर बैरीकेडिंग किए जाने का कार्य शुरू हो गया।


आवागमन के दौरान रास्ते में पड़ने वाले चौराहा और चुंगियां सील रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के चलते लखनऊ चुंगी के निकट सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर गुरुवार को जेसीबी से हटवा दिए गए। डाकबंगला तिराहा पर भी बने स्पीड ब्रेकर उखड़वा दिए गए।

प्रशासन इस बात की भी चिंता कर रहा है कि प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग पर कोई झटका न लगे।


एसपीजी ने हेलीकॉप्टर से लिया शहर का जायजा
कल सीएसएन कालेज के मैदान में प्रस्तावित है प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed