फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पंजाब ने उतर प्रदेश तो दिल्ली ने हरियाणा को हराया

पंजाब ने उतर प्रदेश तो दिल्ली ने हरियाणा को हराया

Sat, 06 Apr 2019 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंजाब ने उतर प्रदेश तो दिल्ली ने हरियाणा को हराया
हरदोई। 10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को पंजाब ने यूपी तो दिल्ली ने हरियाणा की टीम को हराया। बेहतर क्रिकेट का जिले के खेल प्रेमियों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

पहला मैच पंजाब व उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया,जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 16 ओवर में 84 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट से मैच जीत लिया। वुमन ऑफ द मैच लक्ष्मी रहीं। दूसरा मैच दिल्ली व हरियाणा के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में दिल्ली ने 116 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 48 रन ही बना सकी। वुमन ऑफ द मैच नेहा शर्मा रहीं। उन्होंने 58 रन बनाएं। निर्णायक की भूमिका में अलौकिक मिश्रा, सत्येंद्र यादव व मो. शान रहे तो स्कोरर का दायित्व जीशान अहमद व राहुल मौर्या ने निभाया। इस मौके पर जिला उपक्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज, श्वेता अग्रवाल, स्वर्णिमा सिंह, महासचिव गोपाल मिश्रा, यसमीर सिंह, राहुल मौर्या, सत्येंद्र यादव, श्रेया बाजपेई, चतुरानन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed