फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बलायकोट में गेस्ट हाउस बनवाए पाकिस्तान, वहीं रहे भारत के पाक प्रेमी

बलायकोट में गेस्ट हाउस बनवाए पाकिस्तान, वहीं रहे भारत के पाक प्रेमी

Fri, 05 Apr 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बलायकोट में गेस्ट हाउस बनवाए पाकिस्तान, वहीं रहे भारत के पाक प्रेमी
सांडी (हरदोई)। सांडी के मंगला देवी मंदिर के निकट आयोजित भाजपा के किसान सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने में विश्वास रखती है। एक दौर में टोपी पहनने और साफा डालने की होड़ थी, अब मंदिर जाने की होड़ लगी है। उन्होंने कहा कि बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद बहुत जगह खाली हो गई है। पाकिस्तान को यहां गेस्ट हाउस बनवाना चाहिए। भारत में रहने वाले पाक प्रेमियों को वहीं रहना चाहिए। राफेल मामले पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में क्लीन चिट मिल चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमलों का जवाब देकर साबित किया है कि उनका सीना 56 इंच का है। विपक्षी दलों द्वारा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने पर 1971 का युद्ध याद दिलाते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि तब अटल जी ने कहा था कि इस समय मेरा देश भारत है, मेरी पार्टी भारत है, मेरा चुनाव निशान भी भारत है। लेकिन अब विपक्षी दल देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाते हैं। जनता से सवाल किया कि मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर। चौधरी चरण सिंह के बाद किसानों के लिए जितना कार्य नरेंद्र मोदी ने किया उतना किसी ने नहीं। अटल जी ने किसानों की भलाई के लिए स्वामीनाथन कमेटी बनाई, लेकिन इसकी रिपोर्ट दस साल तक कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार दबाए रही। उन्होंने आंकड़ों से बताया कि हरदोई में कितने बड़े पैमाने पर किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। किसान सम्मेलन को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, विधायक प्रभाष कुमार, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, नितिन अग्रवीाल, रजनी तिवारी, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, किसान सम्मेलन के संयोजक रामबहादुर सिंह, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश पाठक, सौरभ सिंह गौर, गांगेश पाठक, अवधेश गुप्ता, अभय शंकर शुक्ला, कुलदीप सिंपह, राजेश चंद्र पाठक, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सांडी महर्षि शांडिल्य की नगरी है। उन्होंने कहा कि मेरा गोत्र भी शांडिल्य है। इस लिहाज से यह मेरे पूर्वजों की धरती है और यहां बुलाने के लिए उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा और सांडी विधायक प्रभाष कुमार का विशेष आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश को लेकर किसान सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि उन्हें पार्टी में लाने में देर हो गई। जयप्रकाश की तारीफ करते हुए महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि पांच बार सांसद रहने के बाद भी जो व्यक्ति इतना शालीन और सुलझा हुआ है उसे तो बहुत पहले ही पार्टी में ले लेना चाहिए था।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed