फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दूसरा दिन: हरदोई व मिश्रिख दोनों सीटों पर नहीं खुला खाता

दूसरा दिन: हरदोई व मिश्रिख दोनों सीटों पर नहीं खुला खाता

Wed, 03 Apr 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
दूसरा दिन: हरदोई व मिश्रिख दोनों सीटों पर नहीं खुला खाता
हरदोई। लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी हरदोई और मिश्रिख सीट से एक भी नामांकन नहीं हुआ। सात दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन

चौथे चरण के मतदान को लेकर हरदोई व मिश्रिख लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। जिले में 29 अप्रैल को मतदान होना है। बुधवार सुबह 11 बजे डीएम व एडीएम न्यायालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में आरओ जिलाधिकारी पुलकित खरे और एआरओ सीडीओ आनंद कुमार पहुंच गए। दूसरे दिन भी दोनों ही कोर्टों में सन्नाटा रहा। नामांकन कराने कोई दावेदार नहीं पहुंचा। हरदोई सीट के लिए नामांकन पत्र लेने वालों में भाजपा से जयप्रकाश रावत, रिपब्लिकन पार्टी से शांति स्वरूप, निर्दलीय प्रत्याशियों में रमेश चंद्र वर्मा, राम लड़ैते, नरेंद्र पाल शामिल रहे। वहीं मिश्रिख सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में अरविंद कुमार व हिंदुस्तान निर्माण दल के वीरेंद्र कनौजिया ने नामांकन पत्र लिए।

प्रत्येक बैरिकेडिंग पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी रही। जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ती गई सन्नाटा देख पुलिस कर्मी छांव खोजते दिखाई दिए। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक का समय कभी आपस में बात करके तो कभी मोबाइल पर खबरें देखकर बिताया।
विज्ञापन


नामांकन न होते देख पुलिस कर्मी वृद्ध, महिलाओं और नि:शक्तों को कलक्ट्रेट आने-जाने दे रहे हैं लेकिन बैरिकेडिंग को लांघकर जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। बुधवार को इसमें एक नि:शक्त फंस गया। उसे पुलिस कर्मियों ने सहारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed