फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   प्लास्टिक की बोरी में मिला नवजात, महिला ने अपनाया

प्लास्टिक की बोरी में मिला नवजात, महिला ने अपनाया

Mon, 01 Apr 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक की बोरी में मिला नवजात, महिला ने अपनाया
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआरा के मजरा डडिया में रविवार दोपहर झाड़ियों में प्लास्टिक की बोरी में नवजात बालक पड़ा मिला। रोने की आवाज सुनकर युवक उसे घर ले गया। नवजात को युवक की बहन की ननद ने अपना लिया है। वहीं पुलिस नवजात के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

डडिया निवासी रामाधार खेती करता है। उसके घर के पास ही झाड़ियां हैं। उसने बताया रविवार दोपहर घर की महिलाओं को झाड़ियों से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर महिलाओं ने उसे जानकारी दी। रामाधार झाड़ियों की तरफ गया तो उसे प्लास्टिक की बोरी में नवजात बालक मिला। वह बच्चे को घर ले आया। उसने इसकी जानकारी पाली थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी बहन श्रीदेवी को दी। उसने बच्चे को बहन को सौंपा और फिर उसे लेकर थाने गया। पुलिस ने उसकी बहन के कहने पर बच्चे को शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्हागंज निवासी उसकी ननद सुरमा देवी को दे दिया। जहां पर उसने बच्चे के स्वस्थ होने की बात कही है। वहीं एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया नवजात के बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बताया कि अगर कोई नवजात को लेकर आता है तो चाइल्ड लाइन केयर को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed