{"_id":"5a60e8db4f1c1b91268b511f","slug":"21516300507-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनीफार्म से वंचित विद्यार्थियों के लिए भेजी जाए धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनीफार्म से वंचित विद्यार्थियों के लिए भेजी जाए धनराशि
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को यूनिफार्म उपलब्ध कराने के लिए जून की छात्र संख्या के आधार पर धनराशि भेजी गई है जबकि जुलाई माह में भी प्रवेश हुए है। इससे कई विद्यार्थी यूनिफार्म से वंचित हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल बीएसए से मिला और बीएसए का 18 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
शिक्षकों ने कहा कि शासनादेश के अनुसार वर्तमान माह का वेतन प्रथम सप्ताह में ही दिया जाए। ऐसे सहायक अध्यापक, जिनका कार्यकाल तीन साल पूरा हो चुका है, की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए। बाजार में स्वेटर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में शिक्षकाें को वितरण में विलंब और गुणवत्ता के लिए परेशान न किया जाए। लेखा पर्ची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, विद्यालयों को भेजी गई धनराशि का ब्योरा उपलब्ध कराया जाए, विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई की धनराशि भेजी जाए, विद्यालयाें में सफाई के लिए ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया जाए, जिन शिक्षकों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है उनके मूल प्रमाणपत्र वापस किए जाएं, अन्य जनपदों की भांति सह समन्वयक चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए, जीपीएफ लोन की पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, शिक्षा मित्रों को बकाया मानदेय का भुगतान शीघ्र किया जाए। इस मौके पर जिला मंत्री विपिन कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-शिक्षक संघ ने 18 सूत्री मांगपत्र बीएसए को सौंपा