फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   23 मई के बाद भ्रष्टाचारियों के लिए कम पड़ जाएगी तिहाड़ में जगह : केशव

23 मई के बाद भ्रष्टाचारियों के लिए कम पड़ जाएगी तिहाड़ में जगह : केशव

Wed, 03 Apr 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
23 मई के बाद भ्रष्टाचारियों के लिए कम पड़ जाएगी तिहाड़ में जगह : केशव
हरदोई। शाहाबाद की बड़ी फील्ड पर बुधवार को आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 23 मई को सपा-बसपा-कांग्रेस गई का नारा सुनाई देगा। इसके बाद तिहाड़ जेल में भ्रष्टाचारियों के लिए जगह कम पड़ जाएगी। युवाओं से उन्होंने सवाल किया कि गोली का जवाब गोले से देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या संसद में आंख मारने वाला। सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास के लिए लक्ष्मी की जरूरत होती है। लक्ष्मी साइकिल पर बैठकर नहीं, कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस साइकिल को जनता ने पंचर कर दिया था, अब उसे खंड-खंड कर देना है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ जांचें शुरू हुईं तो लोग बेल कराने लगे। बेल कराने वालों को कभी तो जेल जाना ही पड़ेगा। कांग्रेस की पिछली सरकारों का 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने का दावा उन्होंने किया। कहा कि एअर स्ट्राइक का मातम पाकिस्तान की जगह विपक्षी दल मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश को मजबूत करने के लिए एक भी दिन आराम नहीं किया। अब उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ता हर रोज 10-10 घंटे काम करें।
विज्ञापन

युवा सम्मेलन को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व सांसद जय प्रकाश, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप सिंह, अजीत सिंह बब्बन, सौरभ सिंह गौर, रामनाथ त्रिपाठी, अखिलेश पाठक, प्रीतेश दीक्षित, अर्जुन सिंह चंदेल, त्रिपुरेश मिश्रा, गोविंद पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भीषण गर्मी में सुबह 11 बजे से ही आयोजन स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को प्यास ने बहुत सताया। कार्यकर्ताओं की परेशानी को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा और क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने चर्चा की और फिर कुछ ही देर में पानी के पाउच और बोतल आयोजन स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए। पानी के पाउच लेने के लिए तो कार्यकर्ताओं में भगदड़ सी मच गई। गीत सिंह गौर, विवेकानंद आदि ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed