फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सता का हाल वही, पैकिंग बदली, माल वही है....

सता का हाल वही, पैकिंग बदली, माल वही है....

Mon, 25 Mar 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
सता का हाल वही, पैकिंग बदली, माल वही है....
हरदोई। मोहल्ला आलूथोक में रविवार रात आयोजित होली मिलन समारोह में कवियों ने रचनाओं से समा बांध दिया। करुणेश दीक्षित ने हर सत्ता का हाल यही, पैकिंग बदला माल वही है रचना सुनाई। इसे लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की शुरुआत डॉ. निशानाथ अवस्थी की वाणी वंदना से हुई। उन्होंने शारदे स्वदेश में मचा है चहुं ओर द्वंद्व, द्वंद्वकारियों की वेग मीत को संवार दे रचना सुनाई। कन्नौज से आए गीतकार अभिनव मिश्र की पंक्तियां कौवे ने करी कांव कांव, बढ़निया डोले लगी भी सराही गईं। सुखदेव पांडे सरल की रचना शांत रहो इस उपचन में पुरवा पर प्रतिबंध है को भी लोगों ने खूब पसंद किया। वीर रस के कवि आलोक पांडे ने देश प्रेम से ओत प्रोत करने वाली कविता छोड़ो पृथ्वी, अग्नि मिसाइल और लड़ाकू जेट को, रावल पिंडी तक घुस जाने दो भारत के बेटों को....सुनाई। संयोजक अरविंद मिश्र की रचना मैं देश नहीं बिकने दूंगा, मैं शत्रु नहीं टिकने दूंगा ने भी देशभक्ति की भावना जगाई। इस मौके पर उमेश चंद्र मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, विजय शंकर द्विवेदी, शिवसेवक गुप्ता, मनोज त्रिवेदी, कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता समाजसेवी प्रेम चंद्र मिश्र ने की और संचालन कवि अरविंद मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed