{"_id":"59f1e4ea4f1c1b6f548b933e","slug":"201509025002-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Updated Thu, 26 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक व बाइक चालक साथी को पीछे से आए तेजरफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और साथी घायल हो गया। युवक गांव के निकट लगा मेला देखने के बाद लौट रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के सरहुआ गांव के निकट बुधवार को मेला लगा था। गांव निवासी मंजेश (25) बाइक से मेला देखने गया था। उसके साथ गांव का ही रमेश (45) भी गया था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। बाइक मंजेश चला रहा था। रास्ते में सरहुआ-बहोरवा मार्ग पर भगवंत नगर चुंगी के निकट पीछे से आए तेजरफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर से बाइक पर पीछे बैठा रमेश उछलकर दूर जा गिरा। सिर के बाल गिरने से उसके गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा मंजेश हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की जानकारी पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। मृतक युवक के मां-बाप की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह एकलौता था व अविवाहित था। उससे छोटी दो बहने लौंग श्री व माया हैं। वह गांव में ही लोगों के यहां मजदूरी करता था। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
मेला देखने के बाद गांव लौटते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो