फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   20 houses found built on Nazul land; municipality issues notices.

Hardoi News: नजूल भूमि पर बने मिले 20 मकान, पालिका ने जारी किया नोटिस

Sun, 19 Jul 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
20 houses found built on Nazul land; municipality issues notices.
हरदोई। शहर के मोहल्ला बाबा मंदिर ऊंचा थोक में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण और पार्क बनवाए जाने के समय चिह्नित भूमि पर मकान बने मिले। नगरीय निकाय ने राजस्व विभाग के माध्यम से नजूल भूमि की नापजोख कराई। करीब नौ हेक्टेयर क्षेत्रफल के गाटा में करीब तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में नजूल की भूमि चिह्नित की गई। नगर पालिका ने इस भूमि पर पार्क बनाए जाने के लिए भूमि खाली किए जाने के नोटिस मकान मालिकों को दिए।
विज्ञापन

शहर में मियावाकी पद्धाति से पौधरोपण कराए जाने के लिए दो स्थान चयनित किए गए हैं। पहला शहीद उद्यान और दूसरा मोहल्ला बाबा मंदिर ऊंचा थोक में वाजपेयी चौराहे के पास नजूल की भूमि है। वहां पर पानी की अर्द्धनिर्मित पानी की टंकी के पास ही यह पार्क बनवाया जाना है। शासन से मियावाकी पद्धति से पौधरोपण और पार्क बनवाए जाने की मंजूरी भी मिल गई है। शासन ने नगरीय निकाय को काम कराने के साथ ही रुपये भी दे दिए हैं। नगरीय निकाय की तरफ से पार्क बनवाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई तो चयनित भूमि का सीमांकन कराए जाने पर ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि मोहल्ला बाबा मंदिर ऊंचा थोक में नजूल की भूमि के सीमांकन के समय स्थिति कुछ और ही दिखाई दी। राजस्व विभाग के माध्यम से कराई गई नापजोख में नजूल भूमि के साथ मिलजुमला गाटा है। गाटा का रकबा करीब नौ हेक्टेयर है। इसमें करीब छह हेक्टेयर भूमि जमीनदारों की है जबकि करीब तीन हेक्टेयर भूमि नजूल (सरकारी) भूमि है। नजूल भूमि में बड़े भू भाग पर मकान बने हुए हैं। इस पर नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारी की तरफ से करीब 18 लोगों को भूमि खाली किए जाने का नोटिस दिया गया है। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने मुताबिक नोटिस दिए जा चुके हैं। पार्क बनवाए जाने के लिए भूमि काे खाली कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed