फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   20 Bags supplied to girl students in KGBV will be verified.

Hardoi News: 20 केजीबीवी में छात्राओं के लिए आपूर्ति किए गए बैग का होगा सत्यापन

Sun, 24 Nov 2024 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
20 Bags supplied to girl students in KGBV will be verified.
हरदोई। सुरसा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में छात्राओं के बैग फटे मिलने के बाद अब सभी 20 केजीबीवी में बैग का सत्यापन कराया जाएगा। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने चालू शैक्षिक सत्र में आपूर्ति किए गए बैग के भुगतान पर रोक लगा दी है। सत्यापन की जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी गई है।
विज्ञापन

केजीबीवी में छात्राओं को आवासीय शिक्षा की व्यवस्था है। इन विद्यालयों में अध्यनरत छात्राओं को विद्यालय से ही पाठ्य-पुस्तकों के साथ ही ड्रेस, भोजन, अन्य सामग्री के साथ ही स्कूल बैग भी निशुल्क दिए जाते हैं। एक छात्रा को बैग दिए जाने के लिए शासन की ओर से 200 रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जिले में 20 केजीबीवी संचालित हैं और इनमें पढ़ने वाली छात्राओं को स्कूल बैग दिए जाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ई-निविदा प्रक्रिया से बैग की खरीदारी कराई गई है। जेम पोर्टल से 1,000 स्कूल बैग की खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कराते हुए विद्यालयों को संबंधित फर्म के माध्यम से आपूर्ति दिलाई गई है। बताया गया कि जुलाई से अब तक फर्म ने विद्यालयों को कितने बैग की आपूर्ति की है इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि सुरसा केजीबीवी में जुलाई में ही आपूर्ति किए गए बैग शनिवार को निरीक्षण के समय फटे मिले थे। सुरसा विद्यालय में बैग फटे मिलने से फर्म की ओर से की गई आपूर्ति में घटिया बैग दिए जाने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। घटिया बैग की आपूर्ति की आशंका पर सभी 20 केजीबीवी में आपूर्ति किए गए बैग के सत्यापन की जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी गई है। सत्यापन के बाद ही बीएसए को भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए भी कहा गया है। फर्म को नोटिस और सुरसा में घटिया बैग की चेतावनी भी जारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed