{"_id":"5f72256c8ebc3e9bab1b7aa2","slug":"2-thief-arrested-hardoi-news-knp585381392","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में घर से जेवर चुराने और भैंसें चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चांदी के सिक्के और 12 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम परसापुर में 19 सितंबर की रात चोरों ने फायरिंग कर मवेशी चोरी करने का प्रयास किया था। इसके बाद पास के नीभापुर में दो भैंसें चोरी की थीं। घटना का खुलासा करने के लिए सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव को लगाया गया था।
एएसपी पूर्वी ने बताया कि सांडी की पुलिस टीम ने रविवार रात साढ़े 11 बजे लखपेड़ा बाग के पास से जहरूद्दीन पुत्र अमरुद्दीन निवासी मझपुरवा थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज और मुख्तार पुत्र अब्दुल्ला खां निवासी सखेड़ा थाना सांडी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में संजीव गुप्ता के घर से 25 जुलाई को चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। शातिरों के कब्जे से तमंचा और दो कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
तिर्वा के पशु मेले में बेची थीं चोरी की भैंसें
सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि नीभापुर से चोरी की गईं दो भैंसें कन्नौज के तिर्वा में पशु मेले में 35 हजार रुपये में बेच दी गईं थीं। चोरी की घटना में एक पिकअप का भी प्रयोग किया गया था। उसके चालक समेत दो लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार मुख्तार और जहरूद्दीन के खिलाफ हरदोई जनपद के सांडी थाने और कन्नौज जनपद की शहर कोतवाली में नौ मामले दर्ज हैं।