फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 sipahi samet 11 aur sankrimit mile

दो सिपाही समेत 11 और मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
2 sipahi samet 11 aur sankrimit mile
ोटो-21-अतरौली थाना क्षेत्र के रामनगर में मौजूद पुलिस कर्मी व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात दो सिपाहियों सहित दस और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या 250 हो गई है। 204 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव केस 42 हैं। अब तक जिले में कोरोना से चार मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से बलिया निवासी शख्स (48) पुलिस में दीवान है। उसकी तैनाती यूपी 112 की पीआरवी पर है। 17 जून को वह छुट्टी पर घर गया था। 25 जून को वापस आने के बाद पुलिस लाइन में क्वारंटीन कर दिया गया। दो जुलाई को कोरोना की जांच को नमूना जिला अस्पताल में दिया था। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में दीवान पॉजिटिव मिला है। इसी तरह मूलरूप से बिजनौर निवासी युवक (27) सिपाही है। वह भी यूपी 112 की पीआरवी पर ड्यूटी करता था। 17 जून को छुट्टी लेकर घर गया था और 25 जून को लौटने पर पुलिस लाइन में क्वारंटीन किया गया था। उसकी भी जांच के लिए नमूना दो जुलाई को लिया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही पुलिसकर्मियों ने हरियावां थाने की पीआरवी में ड्यूटी भी संभाल ली थी। वहीं कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरौली निवासी युवक परिवार के साथ मुंबई में रहता था। दो जुलाई को पुष्पक एक्सप्रेस से परिवार समेत लखनऊ आया और फिर टैक्सी से संडीला आया था। संडीला में सीएचसी में कोरोना की जांच को नमूना दिया था। रिपोर्ट में युवक (32), उसकी पुत्री (7) और पुत्र (3) संक्रमित मिले हैं। युवक की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित के संपर्क में आए भाई, मां और तीन पड़ोसियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इनके नमूने भी कोरोना की जांच को भेजे गए हैं। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर मजरा सांडा दखलौल निवासी विवाहिता (22) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला बरेली से 11 जून की सुबह संडीला अपने मामा के साथ डीसीएम से आई थी और फिर सीधे अपने गांव चली गई। तीस जून को महिला मामा के घर जलिहापुर शादी समारोह में गई थी। खांसी बुखार के लक्षण दिखने पर दो जुलाई को उसे सीएचसी नमूना लेने के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके संपर्क में आए नौ लोगों को चिह्नित किया गया है। गांव में थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। बीते बुधवार को जिला चिकित्सालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद उसके परिजनों की भी जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला अशोक नगर स्थित नर्स हॉस्टल में रहने वाली उसकी पत्नी (42) और बेटी (18) भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी किशोर (17) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। किशोर की बुआ बीते दिनों लखीमपुर जनपद में कोरोना संक्रमित मिली थी। 26 जून को वह मायके बहोरवा आई थी। इसी के चलते दो जुलाई को उसके संपर्क में आए परिजनों का नमूना जांच को भेजा गया था। हरियावां का एक युवक भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

लखनऊ में कैंसर पीड़ित वृद्ध की मौत, पॉजिटिव आई रिपोर्ट
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बाजीगंज निवासी वृद्ध (63) की तबीयत शुक्रवार शाम बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ के एक अस्पताल में ले गए। वहां वृद्ध की कोरोना जांच को नमूना लिया गया। शुक्रवार रात एक बजे वृद्ध की मौत हो गई। देर रात ही परिजन शव लेकर लौट आए और शनिवार को शव दफन कर दिया। शनिवार दोपहर बाद वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी मल्लावां के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि वृद्ध छह माह से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित था। मार्च 2020 से लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी, दो पुत्रों, दो बहुओं और पौत्र की कोरोना की जांच कराई जाएगी। वृद्ध के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों की सूची बनाई जा रही है। मोहल्ला बाजीगंज में सैनेटाइजेशन कराया जाएगा।

फोटो-23-टडिय़ावां थाना क्षेत्र के बहोरवा में कोविड-19 अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस पर सवार होता संक?

फोटो-23-टडिय़ावां थाना क्षेत्र के बहोरवा में कोविड-19 अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस पर सवार होता संक?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed