{"_id":"5ca3ab06bdec22140e108354","slug":"191554230022-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी खिलाओं स्लोगन संग होगी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी खिलाओं स्लोगन संग होगी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप
विज्ञापन
हरदोई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाओ का स्लोगन लेकर 10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। चार अप्रैल से शुरू होने वाली चैंपियनशिप में 10 प्रदेशों की महिला टीमें प्रतिभाग करेंगी।
10 स्क्वायर फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष समीर सिंह व महासचिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप सात अप्रैल तक होगी, जिसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश की दो, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, आंध्र प्रदेश व गुजरात की टीमें प्रतिभाग करेंगी। तीन अप्रैल को शाम छह बजे राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेई चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। समीर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान व महिलाओं को हर क्षेत्र में बेहतर स्थान दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता पूरी तरह से नि:शुल्क है। इस मौके पर विनय मिश्रा, गोविंद मिश्रा, चतुरानन त्रिवेदी, अलौकिक मिश्रा, अनुज सेठ, राहुल मौर्या, हबीबुल्ला, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।