{"_id":"5c757afbbdec224dab60120c","slug":"191551203067-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोल्जर बोर्ड चौराहे पर मना उत्सव, फहरा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोल्जर बोर्ड चौराहे पर मना उत्सव, फहरा तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना के सम्मान में युवाओं ने मंगलवार देर शाम सोल्जर बोर्ड चौराहे पर जमकर खुशियां मनाईं। युवाओं ने आतिशबाजी छुड़ाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
नेतृत्व कर रहे युवा अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उनका असली चेहरा दिखाने का काम किया है। आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के बाद आमने सामने की लड़ाई में अब पाक को अपने कृत्यों पर शर्मिंदा होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब भारतीय सेना पाक सेना व आतंकियों को कुचलने का काम करेगी। इस दौरान काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।
उधर पचकोहरा में भी युवाओं, व्यापारियों आदि की टोली ने तिरंगा फहराया और भारत माता का जयघोष किया। अर्जुन सिंह चंदेल ने कहा कि आज की इस एयर स्ट्राइक से पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। आज पूरा भारत खुशी मना रहा है। सेना ने साहस के साथ बिना किसी नागरिक को निशाना बनाए बालाकोट स्थिति जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया और पाकिस्तान ही नही पूरे विश्व को संदेश भी दिया कि अगर भारत पर कोई भी आतंकी हमला करने की सोचता है तो उसे घुसकर मारने में सक्षम है। इस अवसर पर शिवाजी चंदेल मंडल अध्यक्ष सुरसा किसान मोर्चा, राजन तिवारी, हरिओम गुप्ता, अभिषेक तिवारी, रंजीत गुप्ता, उपदेश भारती, शिवकुमार, हरिओम मिश्रआदि मौजूद रहे।