{"_id":"5a3564ce4f1c1b6a118b8308","slug":"191513448654-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से किसान की मौत
- घर से खेत जाते समय रास्ते में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
सांडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद भा रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढै़यनपुरवा के मजरा सुगमा निवासी किशन पाल (60 खेती करता था। शुक्रवार दोपहर वह घर से खेत जा रहा था। गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। वह उछलकर रोड पर सिर के बल जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पंचनामा भरकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मी नारायण ने बताया किशन के परिवार में पत्नी सुशीला है। उसके कोई संतान नहीं है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।