फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   17.33 crore rupees reached the accounts of 9369 cooks

Hardoi News: 9369 रसोइयों के खातों में पहुंचे 17.33 करोड़ रुपये

Mon, 31 Mar 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 31 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
17.33 crore rupees reached the accounts of 9369 cooks
फोटो-33- बीएसए कार्यालय। संवाद
विज्ञापन

हरदोई। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को गरमागरम भोजन परोसने वाली रसोइयों को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन खुशखबरी दे गया। 9,369 रसोइयों के खातों में मानदेय और वर्दी के करीब 17.33 करोड़ रुपये रसोइयों के खातों में विभाग ने भेज दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में बच्चों के लिए गरमागरम भोजन बनाने और परोसने के लिए रसोइयां तैनात हैं। रसोइयों को प्रतिमाह 2,000 रुपये मानदेय दिया जाता है। चालू शैक्षिक सत्र में रसोइयों को एक माह के ही मानदेय का भुगतान किया जा गया था, जबकि नौ माह का भुगतान बाकी था। विभाग ने सोमवार को 9,369 रसोइयों को नौ-नौ माह के मानदेय के रुपये खातों में दे दिए हैं। विभाग ने कोषागार के माध्यम से रसोइयों को मानदेय के 16,86,42,000 रुपये दे दिए हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी करा दी गई है।


500 रुपये वर्दी के लिए मिले
परिषदीय स्कूलों के रसोइयों को विभाग ने 500-500 रुपये वर्दी के लिए दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को कोषागार के माध्यम से वर्दी के 46,84,500 रुपये भी रसोइयों के खातों में भिजवाएं हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बजट मिलने पर प्रक्रिया पूरी कराते हुए वर्दी का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed