{"_id":"5c703c8cbdec22297827ba0f","slug":"171550859404-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में मिली भिन्नता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में मिली भिन्नता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त 120 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों में खामियां मिली है। ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्यापन में ऐसे मामले सामने आए हैं। विभाग अभिलेखों की क्रास चेकिंग करा रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग में 68 हजार 500 भर्ती के तहत जिले में 877 शिक्षकों की भर्ती की गई थी। भर्ती शिक्षकों का वेतन जारी करने के लिए पहले आफलाइन सत्यापन किया जा रहा था। इसमें 83 शिक्षकों के ही शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो पाया था। विलंब को देखते हुए सत्यापन आनलाइन शुरू किया गया था। इसके लिए बीएसए कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों की समिति गठित की गई थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 550 शिक्षकों को आनलाइन और 83 शिक्षकों का आफलाइन सत्यापन किया जा चुका है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जांच टीम को 120 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र में दर्ज अंकों में भिन्नता और कई अन्य खामियां मिली हैं। फिलहाल इनका पुन: परीक्षण किया जा रहा है। जिले में इससे पहले भी भर्ती प्रक्रिया में शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों में गड़बड़ी मिली थी, जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। तैनात शिक्षकों में जो शेष बचे हैं, उनके ऑफलाइन सत्यापन आ गए हैं। उनकी भी फीडिंग की जा रही है। शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में खामी मिलने से विभाग में खलबली मची हुई है। प्रभारी बीएसए सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि जांच में खामियां मिली हैं। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। दोबारा परीक्षण करने के निर्देश पर क्रास चेक किया जा रहा है। क्रास चेकिंग के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।