फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1.70 crore rupees will remove the fear of accidents from the minds of children and teachers

Hardoi News: 1.70 करोड़ से नौनिहालों और शिक्षकों के सिर से हटेंगे हादसों के तार

Thu, 04 Sep 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
1.70 crore rupees will remove the fear of accidents from the minds of children and teachers
हरदोई। जल्द ही परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों और शिक्षकों के सिर से हादसों के तार और ट्रांसफार्मर हट जाएंगे। शासन ने परिषदीय स्कूल परिसरों और भवनों के ऊपर से निकली हाईटेंशन और एलटी लाइन के साथ ही ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने के लिए करीब 1.70 करोड़ रुपये दे दिए हैं। शासन से रुपये मिलने से जल्द ही काम शुरू कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन




परिषदीय विद्यालयों के भवनों के ऊपर और परिसर से निकली बिजली लाइन और स्थापित ट्रांसफार्मर से हादसों की आशंका रहती है। इससे नौनिहालों और शिक्षकों में भय रहता है। करंट आने से हादसे भी हुए हैं जिसके बाद से परिषदीय स्कूलों से हाईटेंशन और एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर को हटवाने की व्यवस्था दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया गया। चिह्नित विद्यालयों से बिजली के तार और ट्रांसफार्मर हटवाए जाने के लिए पावर कॉरपोरेशन विभाग की तरफ से एस्टीमेट तैयार कराया गया है।
विज्ञापन


पावर कॉरपोरेशन विभाग की तरफ से दिए गए एस्टीमेट पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन से रुपये की मांग की थी। शासन ने अब सीधे पावर कॉरपोरेशन विभाग को काम कराने के लिए एक करोड़, 70 लाख रुपये दे दिए हैं। इससे करीब 200 स्कूलों से हादसों की आशंका के तार और ट्रांसफार्मर हटवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

शासन ने स्कूलों से बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर हटवाए जाने के लिए बिजली विभाग को रुपये दे दिए हैं। साथ ही काम के पर्यवेक्षण और प्रगति समीक्षा के लिए शासन ने डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया है। समिति में सीडीओ, अधीक्षण अभियंता पावर कॉरपोरेशन, डीआईओएस, बीएसएस और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को नामित किया गया है। -सान्या छाबड़ा, सीडीओ




--

शासन से स्कूल भवनों और परिसर से निकली बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कराने के लिए विभाग को करीब 1.70 करोड़ रुपये मिले हैं। अब आगे की प्रक्रिया पूरी कराते हुए जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। 1.70 करोड़ रुपये से करीब 200 स्कूलों में काम करा लिया जाएगा।



-राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed