फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   16,000 consumers lost power for three hours at the Sandi Road power substation.

Hardoi News: सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से 16 हजार उपभोक्ताओं की तीन घंटे गुल रही बिजली

Sun, 07 Jun 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
16,000 consumers lost power for three hours at the Sandi Road power substation.
हरदोई। सांडी सड़क विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार को भी सुकून नहीं मिला। अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम किए जाने के कारण तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान हो गए। इसके अलावा रात की अघोषित कटौती का सिलसिला भी जारी रहा।
विज्ञापन




विद्युत उपकेंद्र सांडी सड़क शहर व ग्रामीण पर अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को शुरू हुआ यह काम रविवार को भी जारी रहा। रविवार को कार्य कराने के लिए सुबह पांच बजे उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। आपूर्ति बंद होने के कारण सुबह लोग पेयजल के लिए परेशान हुए। बिजली न होने से उनकी दिनचर्या पर भी असर पड़ा। सुबह आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। तीन घंटे तक कटौती होने से उपकेंद्र से जुड़े 16 हजार बिजली उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हुए।
विज्ञापन




रातभर जारी रहती बिजली की आवाजाही
विद्युत उपकेंद्र सांडी सड़क से जुड़े मोहल्ला सरायथोक पश्चिमी निवासी अंबुज कुमार, मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा निवासी आशीष, बाबा मंदिर चौराहा निवासी आलोक गुप्ता, आलू थोक निवासी विकास ने बताया कि भीषण गर्मी में रात में भी कटौती की जा रही है। रात में 10 बजे के बाद बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है, जो पूरी रात जारी रहती है। इससे रात में नींद में खलल पड़ता है। इसका असर पूरे दिन की दिनचर्या पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपकेंद्र पर केबल डालने का कार्य किया जा रहा था। इस कारण आपूर्ति बंद की गई थी। सांडी सड़क उपकेंद्र की नई लाइन बन रही है जो जल्द ही शुरू हो जाएगी। ओवरलोड की समस्या खत्म होते ही लोकल फॉल्ट से निजात मिल जाएगी। -आकाश वर्मा, उपखंड अधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed