फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   16 found infected with diphtheria, four children died, questions on vaccination

Hardoi News: डिप्थीरिया के 16 संक्रमित मिले, चार बच्चों की मौत, टीकाकरण पर सवाल

Wed, 25 Sep 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
16 found infected with diphtheria, four children died, questions on vaccination
हरदोई। डिप्थीरिया के जिले में 16 संक्रमित मिले हैं। 79 केस संदिग्ध पाए गए थे, इसमें 16 में डिप्थीरिया संक्रमण की पुष्टि हुई है और चार की मौत भी हो चुकी है। बच्चों की मौत और डिप्थीरिया के संक्रमित केस मिलने से पांच साल में हुए टीकाकरण पर भी सवालियां निशान उठने लगे हैं।
विज्ञापन

विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इन अभियानों की सफलता पर मिलने वाले संक्रमित केस सवालिया निशान लगा देते हैं। डिप्थीरिया ने जिले में तेजी से पांव पसारे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 79 केस संदिग्ध पाए गए हैं। इसमें 16 बच्चों में डिप्थीरिया की पुष्टि भी हुई है और इनमें से चार की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

विकास खंड सुरसा के सहोरिया बुजुर्ग निवासी राजेश की कक्षा चार में पढ़ने वाली 11 वर्षीय पुत्री दीपांशी, मल्लावां के भवानीपुर निवासी राजेश के कक्षा दो में पढ़ने वाले 11 वर्षीय पुत्र आशु और संडीला के बीबीपुर गोगांवा उमराव निवासी वीरपाल का परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाला छह वर्षीय पुत्र शिवा और टोडरपुर के भदेउनी में एक बच्चे की मौत डिप्थीरिया से होने की पुष्टि हुई है। डिप्थीरिया के संक्रमित केस और मृत्यु दर 20 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में डिप्थीरिया से हुई चार बच्चों की मौत और संदिग्ध रोगियों को लेकर सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने चिंता जाहिर की है। बताया कि डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए सभी प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में बच्चों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। टीकाकरण की जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सौंपी गई है।

बुधवार को सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों की गूगल मीट से बैठक ली गई है। कहा गया कि टीकाकरण से वंचित छात्रों के साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों को टीकाकरण के लिए 26, 27 और 30 सितंबर और एक, चार और सात अक्तूबर को रोस्टर के अनुसार शिविर लगाए जाएंगे। विशेष अभियान में शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाना है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीपीटी के बूस्टर का लक्ष्य 31,224 और टीडी बूस्टर का लक्ष्य 47,367 रखा गया है। डिप्थीरिया से बचाव के लिए बच्चों के साथ ही गर्भवती और व्यस्क व्यक्ति को भी लगाया जाता है। टीकाकरण की प्रतिदिन रिपोर्ट ली जाएगी और लापरवाही पर जवाबदेही भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed