{"_id":"68b5e5f4967e04ecfe074b82","slug":"16-doctors-selected-for-vacant-mbbs-posts-hardoi-news-c-213-1-hra1004-136702-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एमबीबीएस के रिक्त पदों पर 16 चिकित्सकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एमबीबीएस के रिक्त पदों पर 16 चिकित्सकों का चयन
विज्ञापन
- आरोग्य मंदिर समेत सीएचसी पर कई चिकित्सकों की नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद जगी है। सीएचसी समेत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर एनएचएम के तहत नवीन 16 एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए रिक्त पदों पर भी चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। जिले में वैसे तो 76 स्वास्थ्य चिकित्सक और 340 सीएचओ तैनात हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत 66 पद स्वीकृत हैं। इनमें अब सभी पर भर्ती हो गई है।
16 नवीन एमबीबीएस चिकित्सकों को भी साक्षात्कार के माध्यम से चयनित कर अब उन्हें तैनाती दे दी गई है। इनमें एईएस/जेई कार्यक्रम में डॉ. मधु कुमारी को नियुक्त किया गया है। अर्बन पीएचसी में एमओ पद पर डॉ. ओसामा सिद्दीकी को तैनाती दी गई। नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन के तहत अर्बन आरोग्य मंदिरों में डॉ. शुभम दीक्षित, डॉ. मधुरम सिंह परमार, डॉ.वीरेंद्र चौधरी, डॉ. ओजस्वी सिंह को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, सीएचसी पर एमओ व एनसीडी क्लीनिक पर डॉ. स्मृति मिश्रा, डॉ. मोहित मित्तल, डॉ. आयुष तोमर, डॉ. पंकज कुमार मौर्या, डॉ. वेंकटेश्वर प्रताप, डॉ. पवन विश्वकर्मा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मनीष कुमार वर्मा, डॉ. धीरेंद्र वर्मा और डॉ. फूल बिहारी लाल को नियुक्त किया गया है।
वर्जन
एमबीबीएस के रिक्त पदों पर 16 चिकित्सकों का चयन हो चुका है। जिला स्वास्थ्य समिति से अनुबंध कराकर नियुक्ति कर दी गई है। इससे स्वास्थ्य सेवा काफी राहत मिलेगी। मरीजों को बेहतर इलाज दिलाया जा रहा है।-डॉ. अरविंद कुमार सचान, सीएमओ, हरदोई