फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1569 houses will be illuminated if budget is available, electricity connection is awaited

Hardoi News: बजट मिले तो रोशन हों 1569 घर, बिजली कनेक्शन का है इंतजार

Tue, 14 Apr 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
1569 houses will be illuminated if budget is available, electricity connection is awaited
हरदोई। जनपद में अभी तक 1529 घरों तक बिजली नहीं पहुंची है। वहां पर आज भी लोग दीपक की रोशनी में रह रहे हैं। ऐसे घरों को रोशन करने के लिए विभाग की ओर से कार्ययोजना तो तैयार कर शासन को भेज दी गई हैं, अब बजट का इंतजार है। बजट मिलने पर इन घरों को भी रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के सभी मजरों के विद्युतीकरण के लिए वर्ष 2017 में सौभाग्य योजना शुरू हुई थी इसके तहत उस समय जिले के सभी चिह्नित मजरों तक बिजली पहुंचाई गई थी और उपभोक्ताओं को निशुल्क कनेक्शन दिए गए थे। योजना की समाप्ति पर सभी मजरों तक बिजली पहुंच गई थी मगर आबादी बढ़ने के साथ ही लोगों ने गांव के बाहर मकान बना लिए। वहां पर अभी तक बिजली नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से ऐसे सभी मजरों, घर के संबंध में जन प्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए थे। उसी के आधार पर विभाग की ओर से सर्वे कराया गया। विभागीय सर्वे के प्रथम चरण में चिह्नित 129 घरों को चिह्नित किया गया था इनमें 123 घरों को रोशन करने के लिए बजट मिल गया है जिसके तहत वहां पर बिजली लाइन लगाकर घरों में बिजली कनेक्शन देने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय चरण में 1569 का सर्वे किया गया जिसमें से 1523 घर ऐसे मिले जहां पर बिजली नहीं है। ऐसे घरों तक बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। उनके लिए बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



उपभोक्ता को करना होगा आवेदन
सौभाग्य योजना के तहत उपभोक्ताओं को निशुल्क कनेक्शन उपलब्ध कराए गए थे मगर इस योजना में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद उनको विभागीय न्यूनतम दर पर कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।



कार्य योजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। 123 घरों को बिजली कनेक्शन देने के लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है। शेष के लिए बजट का इंतजार है। बजट आने पर वहां पर भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी घरों तक बिजली पहुंचे इसका प्रयास किया जा रहा है। -वैभव कुमार, सर्किल इंजीनियर, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed