{"_id":"5d07df108ebc3e30bb0b308b","slug":"1560796931310-10-hardoi-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी लाइफ व वी मोर शोरूमों पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी लाइफ व वी मोर शोरूमों पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर पालिका व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को अभियान चलाया। जिसमें अतिक्रमण करने वाले दो शोरूमों के खिलाफ 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। अभियान में कुल 45 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। दोनों शोरूमों के बाहर खड़े वाहनों व चबूतरों को लेकर भी पालिका ने आपत्ति दर्ज कराई है।
सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोल्जर बोर्ड पर चौराहे पर अमित पराठे वाले की दुकान का सामान बाहर तक बिखरा होने के कारण पांच हजार रुपये, उसी के पड़ोस में फास्ट फूड वाली दुकान पर पांच हजार रुपये, सिनेमा चौराहे पर बाइक रिपेयरिंग की तीन दुकानों से पांच-पांच हजार रुपये चालान के रूप में वसूले गए। इसके अलावा सिटी लाइफ शोरूम से 10 हजार व वी मोर शोरूम पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया। नगर पालिका ईओ जी लाल ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो दोगुना जुर्माना लिया जाएगा। इस मौके पर अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी राजेश निगम सहित कई कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहा।