{"_id":"5d07df0c8ebc3e3f2631be6c","slug":"156079692818-hardoi-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लावां गोलीकांड की खबर को जोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लावां गोलीकांड की खबर को जोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मल्लावां में पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बिलग्राम मल्लावां के भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू ने सोमवार शाम सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक आशीष सिंह आशू ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है। एक विशेष साजिश के तहत उन्हें फंसाए जाने के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरा प्रकरण लिखकर देने की बात कहते हुए कमेटी बनाकर विशेष जांच कराने के प्रति आश्वस्त किया है।
इस्तीफे की पेशकश के सवाल पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता से सुना है। विधायक ने कहा कि इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
इस्तीफे की पेशकश के सवाल पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता से सुना है। विधायक ने कहा कि इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन