{"_id":"5d07de168ebc3e2c7546d05c","slug":"15607966811-hardoi-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। दो पहिया वाहन सवारों को हेलमेट के प्रति सचेत करने के लिए प्रशासन सख्ती बरतने जा रहा है। बुधवार से बिना हेलमेट लगाए वाहन सवारों को पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। बिना हेलमेट पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन और पंप मालिकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ये बात कही।
उन्होंने कहा कि बुधवार से बिना हेलमेट लगाए लोगों को पेट्रोल न दें। पंप मालिक इसकी जानकारी यूपी 100 के साथ संबंधित थाने को भी दें। पेट्रोल पंप पर पेयजल, टेलीफोन, शौचालय एवं फ्री में हवा भरने की व्यवस्था एक सप्ताह में कर लें। एक सप्ताह बाद सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कराया जाएगा। कमियां मिलने पर पहले निरीक्षण में 10 हजार रुपये, दूसरे में 25 हजार और तीसरे निरीक्षण में भी कमियां मिलने पर 45 हजार रुपये जुर्माने के साथ 45 दिन के लिए पेट्रोल पंप की सप्लाई रोक दी जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
10 फीसदी छूट पर मेले में बेचे गए हेलमेट
हरदोई। 22 जून तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रति लोगों को जागरूक करने और हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन में हेलमेट मेले का आयोजन किया गया। इसमें आईएसआई मार्क हेलमेट 10 फीसदी छूट पर बेचे गए। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने किया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में 19 से बिना हेलमेट वाहनों का प्रवेश बंद
हरदोई। नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने बताया है कि कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के कर्मचारी और नागरिक बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन लेकर न आएं। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन का प्रवेश 19 जून से पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।