{"_id":"5ce9811ebdec22078d3300a8","slug":"155880686412-hardoi-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने सभी बीईओ को जारी किया चेतावनी भरा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने सभी बीईओ को जारी किया चेतावनी भरा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के परिषदीय विद्यालयों में लगातार कम हो रहे छात्र नामांकन को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी पत्र शनिवार को जारी किया। पिछले वर्ष की अपेक्षा नामांकन में 15 प्रतिशत की वृद्धि न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
दो दिन पूर्व ही शासन की ओर से जिले के परिषदीय विद्यालयों में लगातार दर्ज की जा रही छात्र नामांकन की गिरावट को गंभीर माना गया। निदेशक ने कहा कि निर्देशों की अवहेलना हो रही है और नामांकन के कार्य में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। इसके साथ बीएसए से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। शनिवार को बीएसए हेमंत कुमार ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी कर दिया, जिसमें नामांकन के संबंध में शासन स्तर से जारी निर्देशों से समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही पिछले साल के छात्र नामांकन में 15 फीसदी अधिक वृद्धि दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जिस ब्लाक से नामांकन घटा और वृद्धि न पाई गई वहां कार्रवाई निश्चित है।