फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र ने हरदोई सीट से नामांकन करा दावा ठोंका

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र ने हरदोई सीट से नामांकन करा दावा ठोंका

Sat, 06 Apr 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र ने हरदोई सीट से नामांकन करा दावा ठोंका
हरदोई। लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के पांचवें दिन हरदोई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा सहित दो लोगों ने नामांकन कराया। वहीं मिश्रिख सीट पर तीन ने दावा ठोंका है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में हरदोई सीट के नामांकन के लिए बने डीएम कोर्ट में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा पुत्र स्व. टीकाराम निवासी ग्राम बहलोलपुर ब्लाक बेंहदर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह लोध व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे। दूसरा नामांकन शिव कुमार पुत्र गुलाब चंद्र निवासी मन्नापुरवा, लखनऊ रोड ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने नामांकन पत्र में लगाए जा रहे दस्तावेज जांचे।
विज्ञापन

मिश्रिख सीट के लिए एडीएम कोर्ट में बने नामांकन कक्ष में नेशनल कांग्रेस की मंजरी राही ने नामांकन का द्वितीय सेट प्रेषित किया। जबकि नामांकन कराने वालों में राष्ट्रवादी श्रमजीवी दल से नागेंद्र कुमार पुत्र वासुदेव निवासी आरएमपी रोड, सीतापुर, भारतीय कृषक दल से राहुल कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकरा खुर्द ब्लाक भरावन एवं अरविंद कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी सुंबाबाग, संडीला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। मिश्रिख सीट के आरओ आनंद कुमार ने बताया कि पांचवें दिन रामनरेश राही पुत्र निरंजन लाल ने बहुजन मुक्ति पार्टी और रामपाल पुत्र भगवानदीन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed