फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सौभाग्य से कम नहीं होतीं बेटियां-डॉ. अशोक

सौभाग्य से कम नहीं होतीं बेटियां-डॉ. अशोक

Wed, 03 Apr 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
सौभाग्य से कम नहीं होतीं बेटियां-डॉ. अशोक
हरदोई। बेटियां वास्तव में घर का सौभाग्य होतीं हैं। खेल जगत हो या फिर शिक्षा कहीं भी उन्हें घर से प्रोत्साहन मिले तो बुलंदियों तक पहुंच सकतीं हैं।
विज्ञापन

ये बात बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाओ का स्लोगन लेकर 10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेई ने कही।

उन्होंने कहा कि फेडरेशन जिले की ही नहीं बल्कि पूरे देश की बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है, जो काबिले तारीफ है। फेडरेशन उपाध्यक्ष समीर सिंह व महासचिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि 10 प्रदेशों की महिला टीमें पहुंच चुकी हैं। गुरुवार सुबह से लीग मैच कराए जाएंगे। बुधवार को उद्घाटन के बाद मैच चार से सात अप्रैल तक होंगे, जिसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश की दो, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, आंध्र प्रदेश व गुजरात की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर पारूल दीक्षित, विनय मिश्रा, गोविंद मिश्रा, चतुरानन त्रिवेदी, अलौकिक मिश्रा, उपक्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज सहित प्रदेशों से आई टीमों की खिलाड़ी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed