फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सीएमएस ने जिला अस्पताल के सर्जन को सौंपी जांच

सीएमएस ने जिला अस्पताल के सर्जन को सौंपी जांच

Thu, 01 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीएमएस ने जिला अस्पताल के सर्जन को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

हरदोई। आपरेशन के दौरान महिला के पेट में पट्टी छोड़ देने की घटना की जांच सीएमएस ने जिला अस्पताल के सर्जन को सौँपी है। उधर दूसरी ओर घटना में एक नया मोड़ यह भी आ गया है कि जिस चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है, उस नाम का कोई चिकित्सक ही महिला अस्पताल में नहीं तैनात रहा है। महिला चिकित्सक का तबादला लखीमपुर खीरी हो चुका है।


शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी नीरज गुप्ता की पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर गत वर्ष 25 जुलाई को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां आपरेशन के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। कुछ ही दिन बाद पूजा के पेट में दर्द शुरू हो गया था। बाद में अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला था कि कुछ पेट में फंसा हुआ है। चिकित्सक ने आपरेशन कराने की सलाह दी थी। प्राइवेट अस्पताल में पूजा का आपरेशन हुआ तो पेट से पट्टी निकली। इसके बाद उसके पति नीरज गुप्ता ने जिला महिला अस्पताल में तैनात रहीं डाक्टर नसरीन और डाक्टर सुनीत के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



सीएमएस डाक्टर रामवीर सिंह ने इस मामले में बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच डाक्टर अशोक प्रियदर्शी को सौंपी गई है। इससे इतर जिला महिला चिकित्सालय में डाक्टर सुनीत नाम के व्यक्ति की तैनाती न होने की जानकारी भी सीएमएस ने दी। सीएमएस ने बताया कि आरोपी महिला चिकित्सक डाक्टर नसरीन का तबादला लखीमपुर खीरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-महिला के पेट में पट्टी छोड़ देने का मामला
-आरोपी महिला चिकित्सक का लखीमपुर हो चुका है तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed