{"_id":"5ee509a48ebc3e42b82f3134","slug":"15-se-online-comotitation-suru-hardoi-news-knp565380981","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्टीशन्स को लेकर हुई तैयारी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्टीशन्स को लेकर हुई तैयारी बैठक
विज्ञापन
हरदोई। अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में 15 से 30 जून तक ऑनलाइन क्रिएटिव कंप्टीशन कराया जाएगा। शनिवार को प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर संयोजकों ने विचार विमर्श किया गया।
प्रतियोगिताओं के संयोजकों की मीटिंग वंशीनगर स्थित अविनाश मिश्रा के आवास पर हुई। मीटिंग के दौरान संयोजकों ने प्रतियोगिताओं के संचालन संबंधी नियमों पर चर्चा की। आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि 15 जून से 30 जून तक चलने वाली आठ ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागियों को नाम, उम्र, शहर व प्रतियोगिता के नाम के साथ 7310022722 पर व्हाट्सएप करना है। क्रिएटिव हेड अनुराधा मिश्रा, कोऑर्डिनेटर आयुषी अस्थाना ने इसे रोचक बनाने पर जोर दिया। लेट्स गेट फैंसी की संयोजक शोभना सिंह ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुन्ने बच्चों के लिए वॉकराउंड आयोजित करने की बात रखी। लेट्स अप्लाई मेहंदी की संयोजक हरप्रीत कौर एडवोकेट, लेट्स ड्रॉ अवर इमेजिनेशन की संयोजक इला द्विवेदी ने ड्रॉइंग प्रतियोगिता, आईएमअ डांसर प्रतियोगिता की संयोजक साक्षी वर्मा ने नियमों की जानकारी दी। लेट्स गेट लिरिकल प्रतियोगिता के संयोजक नवल किशोर, लेट्स कॉइन अ स्टोरी की संयोजक अपूर्वा अवस्थी, स्टेज चैंप्स के संयोजक अभय शाह ने प्रतियोगिता संबंधी टिप्स भी दिए।
सेलेब्रिटीज होंगे प्रतियोगिताओं के निर्णायक
हरदोई। मीटिंग के दौरान सहयोगी संस्था अर्पणम सेवा संस्थान के महानिदेशक अविनाश मिश्रा ने बताया कि 30 जून तक होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के निर्णायक भी उस क्षेत्र के सेलेब्रिटीज ही होंगे ताकि प्रतिभागियों को उनसे कुछ अलग सीखने का मौका मिल सके।