फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   14923 ki tharmal testing

14,923 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य टीमों का हुआ स्वागत

Wed, 06 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
14923 ki tharmal testing
फोटो-6- धर्मशाला रोड पर पुलिस कर्मियों को फूल देती बच्चियां। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार को शहर के दूसरे सेक्टर के नौ वार्डों में पूरी तरह बंदी रही। पूर्णबंदी के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमों ने 2906 घरों में रहने वाले 14923 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान कहीं कोई बुखार पीड़ित नहीं मिला। वहीं अलग-अलग इलाकों में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए पहुंची स्वास्थ्य टीमों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के नौ वार्डों लक्ष्मीपुरवा, सरायथोक पूर्वी, मोमिनाबाद, वैटगंज दक्षिणी, बहरा सौदागर पश्चिमी, बहरा सौदागर मध्य, बहरा सौदागर पूर्वी, अशराफ टोला, महर्षि वाल्मीकि नगर में बुधवार को दूसरे दिन भी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए टीमों ने घर-घर दस्तक दी। लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराए गए। मोमिनाबाद, महर्षि वाल्मीकि नगर और बहरा सौदागर पश्चिमी में कार्य कर रहीं टीमों का जायजा डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत रंजन ने लिया। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानीटर अरविंद कुमार, आरबीएसके के मैनेजर मो. शाहिद, डा. राजेश कुमार वर्मा ने भी कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला खजांची टोला में डा. सरताज हुसैन का स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। मोमिनाबाद में हफीज अहमद खान ने थर्मल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे डा. अमित सिंह का स्वागत बुकें देकर किया। मोमिनाबाद में ही खालिद वाली गली में मदन सिंह, सुशीला देवी, मो. उस्मान, हामिद अंसारी, अतुल सिंह, हरपाल सिंह, मो. सुफियान आदि ने स्वास्थ्य टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। नवीपुरवा में नेहरू इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वास्थ्य टीमों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed