{"_id":"5bc774b9bdec2269871edb0f","slug":"141539798201-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों की खाते से निकल गई शौचालय निर्माण की पहली किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों की खाते से निकल गई शौचालय निर्माण की पहली किश्त
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। ककराली गांव के लोगों ने शौचालय निर्माण योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बीडीओ अजीत सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उनके खाते से निर्माण के लिए जारी पहली किस्त भी निकल गई और उन्हें पता भी नहीं चला।
ककराली गांव निवासी ओमप्रकाश, रामभजन, रामदास, सुंदर, विनोद, शिव प्रसाद, याद अली और लालाराम आदि ने बताया कि उनके नाम शौचालय स्वीकृत हुए हैं। शासन से शौचालय निर्माण की पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। उनके खाते से रुपये भी निकाल लिए गए, लेकिन उन्हें इसकी भनक नहीं लगी। बताया कि ब्लाक जाकर जानकारी करने पर पूरी बात पता चली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने प्रधान व सचिव से इस संदर्भ में जानकारी मांगी तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ग्रामीणों ने बीडीओ से पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ अजीत सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत को जांच सौंपी गई है।