फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   13 injured in road accidents , recruitment

सड़क हादसों में 13 घायल,भर्ती

Tue, 16 Feb 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 16 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
13 injured in road accidents , recruitment
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी मूला देवी (45) पत्नी राम सेवक, रजनीश (20) पुत्र राम जीवन और संगीता (25) पत्नी अभिनव के साथ बाइक से घर जा रही थी। थाना क्षेत्र के चमरहिया के पास निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इध, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवाीस शिव नंदन (26) पुत्र राकेश, लोनार थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी शीतला बक्स (60), शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलियापुर निवासी हाशमी (25) पुत्र श्री पाल, कछौना के ग्रामदगनाई निवासी संदीप (22) पुत्र राजाराम और शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलहुआ निवासी राजेश (30) पुत्र नत्थू सड़क हादसों में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, बिलग्राम  कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर निवासी फैयाज (21) पुत्र हनीफ अपने छोटे भाई फिरोज (19) के साथ साइकिल से घर वापस आ रहा था। गांव के निकट बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उघर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाह निवासी कलावती (60) पत्नी दयाराम सड़क हादसे में घायल हो गई। वहीं जनपद बरेली निवासी सोमवती (45) पत्नी गिरीश चंद्र शहर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई थी। सड़क हादसे में घायल हो गई। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां से परिजन उन्हेे अपने साथ ले गए। इधर, लोनार थाना क्षेत्र के मडैया निवासी राम किशन (50) पुत्र दुर्जन सड़क हादसे में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed