फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   13 ghayal

चकरोड कब्जा विवाद में घर में घुसकर मारपीट, 13 घायल

Wed, 06 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
13 ghayal
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊचैना में चकरोड पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में 13 लोग घायल हैं। दो लोगों की हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम मऊचैना निवासी प्रद्युम्न पुत्र खुन्नी व श्याम किशोर पुत्र गुनीराम का चकरोड पर कब्जे लेकर गांव के ही भोला पुत्र मिस्रीलाल से विवाद हो गया। इससे नाराज भोला व उसके परिवार के लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोला व उसके पक्ष से लोगों को देख प्रद्युम्न व श्याम किशोर दोनों घर में घुस गए। इस पर भोला व उसके पक्ष के लोग प्रद्युम्न के घर में घुसकर लाठी -डंडों से मारपीट की। मारपीट में पूताना पत्नी अनिल कुमार, सरस्वती पत्नी श्याम किशोर, प्रद्युम्न पुत्र खुन्नी, श्याम किशोर पुत्र गुनीराम, रंजीत पुत्र अनिल कुमार, बृजकिशोर, राम किशोर व अनिल, गुनीराम पुत्र चंद्रिका, नंद किशोर पुत्र गुनीराम, गंगाजली पुत्री रमई मान व रमई पुत्र नारायण घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। नंदकिशोर व सरस्वती को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाल जगदीश यादव बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed