{"_id":"6a8c87b59e0eb3c0130915c6","slug":"124-couples-took-the-first-step-into-married-life-hardoi-news-c-213-1-hra1001-155378-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 124 जोड़ों ने रखा दांपत्य जीवन में पहला कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 124 जोड़ों ने रखा दांपत्य जीवन में पहला कदम
विज्ञापन
फोटो 30: सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देते विधायक आशीष सिंह आशू व अन्य। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का सोमवार को एक लॉन में समारोह हुआ। समारोह में बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के 124 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से कराया गया। इसमें नौ जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से कराया गया।
समारोह में ब्लॉक माधौगंज, बिलग्राम और मल्लावां के जोड़े शामिल हुए। विधायक आशीष कुमार आशू ने नवदंपतियों को उपहार और आशीर्वाद दिया। समारोह में माधौगंज के पंजीकृत 50 में से 45, बिलग्राम ब्लॉक के 48 में से 35, मल्लावां ब्लॉक के 45 में से 32, नगर पालिका मल्लावां के नौ में से छह, नगर पालिका बिलग्राम के 10 में से छह और नगर पंचायत माधौगंज के तीन में से एक और कुरसठ नगर पंचायत से एक जोड़े का विवाह कराया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें 64 हजार रुपये नवदंपती के खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये का घरेलू सामान और 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए गए। इस मौके पर नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, बिलग्राम एसडीएम एनराम, बीडीओ माधौगंज सर्वेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।