{"_id":"67e990256973d5c68b07add4","slug":"12-secretaries-will-be-held-accountable-for-absence-and-negligence-hardoi-news-c-213-1-hra1001-128985-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैरहाजिरी और लापरवाही पर 12 सचिवों की तय होगी जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैरहाजिरी और लापरवाही पर 12 सचिवों की तय होगी जवाबदेही
विज्ञापन
हरदोई। लापरवाही और बैठकों से गैरहाजिरी पर 12 पंचायत सचिवों की जवाबदेही तय जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने रविवार को इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सहायक विकास अधिकारियों से इन सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति सहित आख्या तलब की है।
पंचायतीराज विभाग के माध्यम से गांवों में काम कराने के राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में रुपये दिए जाते हैं। गांवों में तिमाही किस्त में दिए जाने वाले रुपये से काम कराने और भुगतान में भी पंचायत सचिव लापरवाही कर रहे हैं। डीपीआरओ ने सीएम डैशबोर्ड पर कम स्थिति पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने रविवार को भी वर्चुअल सीएम डैशबोर्ड और गांवों में काम व खर्च की समीक्षा की। बताया कि विकास खंड पिहानी में अखिलेश कुमार, माधौगंज में अरविंद कुमार, हरपालपुर में केशव शुक्ला, धीरज पांडेय, उपेंद्र कुमार व सर्वेश कुमार व बावन में अवनीश कश्यप की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
बताया कि विकास खंड बिलग्राम में पंचायत सचिव इंतखाब आलम, जितेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, राणा रणंजय व सतीश कुमार और अहिरोरी में ज्ञान सिंह के क्लस्टर के गांवों की स्थिति ठीक नहीं है। सभी के वेतन भुगतान में एक-एक दिन की कटौती की जाएगी। सहायक विकास अधिकारियों से पंचायत सचिवों के काम की ग्रेडिंग और कार्रवाई की संस्तुति सहित आख्या ली जा रही है। जिसके बाद विभागीय कार्रवाई आदि की जाएगी।