{"_id":"69405cc52c3973032002bf88","slug":"12-people-were-duped-in-the-name-of-providing-a-car-on-rent-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-141879-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाड़े पर गाड़ी दिलाने के नाम पर 12 को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाड़े पर गाड़ी दिलाने के नाम पर 12 को ठगा
विज्ञापन
- चार बार खुद के और आठ बार पत्नी के बैंक खाते में मंगाए रुपये
- पाली थाने में एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी का झांसा देकर 12 लोगों से एक लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बसेलिया गांव निवासी एक शख्स को नामजद करते हुए दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
अलग अलग जगहों से साइबर फ्रॉड किए जाने की शिकायतें प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज हुई थीं। इनमें एक मोबाइल नंबर का उल्लेख था। पाली थाने में साइबर सेल पर तैनात उपनिरीक्ष विक्रांत कुमार ने पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए नंबरों का सत्यापन किया। इस दौरान पता चला कि बसेलिया निवासी सौरभ सिंह फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर लोगों से साइबर ठगी कर रहा है।
दावा है कि 12 लोगों से एक लाख रुपये से ज्यादा का साइबर फ्रॉड किया गया है। सौरभ ने अपनी पत्नी रूबी के बैंक खाते में आठ बार और खुद के खाते में चार बार साइबर ठगी के रूपये मंगवाए हैं। सौरभ भाड़े पर वाहन उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी करता था। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
इनसेट
साइबर ठगी में दर्ज हो चुके हैं छह मामले
पाली थाने में पिछले कुछ ही दिनों में साइबर ठगी के छह मामले दर्ज हुए हैं। प्रतिबिंब पोर्टल पर आई शिकायतों में उल्लेख किए गए मोबाइल नंबरों का सत्यापन करने के दौरान ठगी के यह मामले सामने आए। इनमें 17 मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया था। छह मामलों में आठ लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।