फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   12 bucks is a big achievement in the insurance : Anshul

12 रुपये में बीमा एक बड़ी उपलब्धि : अंशुल

Mon, 01 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 01 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
12 bucks is a big achievement in the insurance : Anshul

भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि 12 रुपये में बीमा

विज्ञापन
देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कहा कि अटल पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा जीवन बीमा, जनधन आदि योजनाओं ने लोगों को राहत दी है।

वह भरखनी के कमालपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक साल में भाजपा सरकार ने जितना काम हर वर्ग के लिए किया है, उतना पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई थी। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे में जिले का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद जिले का अस्पताल मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कहा कि यहां पर चिकित्सकों तक की तैनाती नहीं हो पा रही है। इसके बाद युवा नेता अतुल सिंह ने सांसद को लड्डुओं से तौला।

इसके बाद सांसद ने भसीड़ा, मैकपुर, जलयापुर, मुर्तजा नगर आदि गांवों में भी जनसंपर्क किया तथा लोगों से उनकी समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, अजीत वर्मा, शैलेंद्र सिंह, आलोक सिंह और कौशल किशोर मिश्र आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed