फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   107 couples took the seven vows in Shahabad and Sawaijpur, three couples got married.

Hardoi News: शाहाबाद और सवायजपुर में 107 जोड़ों ने लिए सात फेरे, तीन जोड़ों का हुआ निकाह

Sun, 28 Sep 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
107 couples took the seven vows in Shahabad and Sawaijpur, three couples got married.
फोटो 26: सवायजपुर में नवदंपति को उपहार देते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद
सवायजपुर/शाहाबाद। वैदिक मंत्रोच्चारण और अग्नि को साक्षी मानकर 107 जोड़ों ने सात फेरे लिए जबकि तीन जोड़ों का निकाह कराया गया। सवायजपुर और शाहाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के समारोह हुए। शाहाबाद में राज्यमंत्री रजनी तिवारी और शाहाबाद में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने नवदंपतियों को उपहार दिए।
विज्ञापन

शाहाबाद ब्लाॅक में रविवार को समारोह में 51 जोड़े एक-दूसरे के जीवन साथी बने। 49 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरे लिए। टोडरपुर के दो जोड़े का काजी ने निकाह कराया। पिहानी से 10, टोडरपुर से 18 और शाहाबाद से 23 जोड़े शामिल हुए। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और नवदंपती पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया। नेहरू कन्या म्युनिसिपल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने धार्मिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से नवदंपती को 50,000 रुपये खाता में दिए जाते हैं। 35,000 रुपये का दहेज सामान और 15,000 रुपये व्यवस्था पर खर्च किए जा रहे हैं। ब्लाॅक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, टोडरपुर प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, पिहानी कुशी वाजपेयी, बीडीओ दिनेश कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया। एसडीएम अंकित तिवारी, श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह, लालाराम राजपूत, नितांत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर में खंहरिया मिनी स्टेडियम में समारोह का शुभारंभ विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया। 58 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के अजय मिश्रा व टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण से कराया। एक जोड़े का निकाह हुआ। भरखनी के 19, सांडी के 20 और हरपालपुर के 20 जोड़े शामिल हुए। विधायक ने कहा कि योजना केवल एक विवाह कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह सामाजिक समरसता, आर्थिक सहयोग और महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल है। इस मौके पर एसडीएम मयंक कुंडू, नोडल अधिकारी डीपीआरओ विनय सिंह, भरखनी बीडीओ अशोक दुबे, सांडी काजल, सब रजिस्ट्रार नेहा, डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

फोटो 26: सवायजपुर में नवदंपति को उपहार देते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद

फोटो 26: सवायजपुर में नवदंपति को उपहार देते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद

फोटो 26: सवायजपुर में नवदंपति को उपहार देते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद

फोटो 26: सवायजपुर में नवदंपति को उपहार देते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed