फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1.06 lakh members grabbed and threatened the group president on demand

Hardoi News: 1.06 लाख सदस्यों ने हड़पे, मांगने पर समूह अध्यक्ष को धमकाया

Tue, 21 May 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
1.06 lakh members grabbed and threatened the group president on demand
हरदोई। स्वयं सहायता समूह के चार सदस्यों ने 1.04 लाख रुपये हड़प लिए। समूह की अध्यक्ष ने जब ब्याज सहित रुपये जमा करने के लिए कहा तो सदस्यों ने धमकाया भी। समूह की अध्यक्ष ने इसकी शिकायत डीएम से की है। डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों की महिलाओं को समूह से जोड़कर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। मामला विकास खंड बावन के सकाहा के मजरा वीलपुरवा का है। गुलशन आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शैलेंद्री पत्नी पवन कुमार ने मंगलवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि समूह के सभी सदस्यों की सहमति से दो प्रतिशत मासिक ब्याज पर सदस्य शांती पत्नी रामशरन, प्रिया पत्नी अमित कुमार, बृजरानी पत्नी बृजकिशोर और आशा देवी पत्नी आशाराम ने जरुरत के हिसाब से समूह से रुपये लिए थे।
विज्ञापन

शांती ने 89,180, प्रिया ने 6,400, बृजरानी ने 7,600 और आशा देवी ने 3,040 रुपये वापस नहीं किए हैं। 10 मई को सदस्यों से ब्याज सहित रुपया जमा किए जाने के लिए कहा गया। इस पर इन सदस्यों ने अभद्रता की, समूह से निकलवाने की धमकी दी। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने पूरे मामले की जांच स्वत: रोजगार उपायुक्त को सौंपी है। कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed